Remaining Time:-

निर्देश (प्र. 1-5): निम्रलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्रों के उत्तर दीजिए।

आठ लड़कियां रीना, चांदनी, नीतू, गरिमा, भावना, प्रियंका, दीपा और मीनू एक पंक्ति में दक्षिण दिशा की ओर चेहरा करके बैठी हैं लेकिन जरूरी नहीं इसी क्रम में। सभी लड़कियां विभिन्न प्रकार के रंग लाल, गुलाबी, सतरंगी, हरा, पीला, काला, बैंगनी और नीला को पसंद करती हैं लेकिन जरूरी नहीं इसी क्रम में।

काला और पीला रंग पसंद करने वाली के मध्य एक लडक़ी बैठी है। नीतू के बाएं को तीसरे स्थान पर भावना बैठी है। गुलाबी और काला रंग पसंद करने वाली लड़कियां एक दूसरे की निकटतम पड़ोसी हैं। सतरंगी पसंद करने वाली के ठीक दाएं नीला रंग पसंद करने वाली बैठी है। मीनू पंक्ति के किसी अंतिम छोर पर बैठी है लेकिन नीला व हरा रंग नहीं पसंद करती है। प्रियंका की निकटतम पड़ोसी दीपा और नीतू हैं। जिस लडक़ी को हरा रंग पसंद है वह पंक्ति के कसी अंतिम छोर पर बैठी है। जिसको काला रंग पसंद है वह हरा रंग पसंद करने वाली के दांए को दूसरे स्थान पर बैइी है और रीना के ठीक दाएं बैठी है। दीपा न तो हरा रंग पसंद करती है और ना ही नीतू की निकटतम पड़ोसी है। नीतू और बैंगनी रंग पसंद करने वाली के मध्य एक लडक़ी बैठी है। रीना गुलाबी व बैंगनी रंग नहीं पसंद करती है।

1. चांदनी कौनसा रंग पसंद करती है?

2. सतरंगी और गुलाबी रंग पसंद करने वाली के मध्य कौन-सी लडक़ी बैठी है?

3. निम्र पांच में से चार दी गई व्यवस्था के आधार पर एक तरह से समान हैं और एक समूह बनाते हैं। इनमें से कौन है जो समूह में शामिल नहीं है।

4. रीना और प्रियंका के मध्य कितनी लड़कियां बैठी हैं?

5. निम्र में से लड़कियों का कौन-सा संयोजन पक्ति के अंतिम छोरों पर बैठा है?