Remaining Time:-

निर्देश (प्र. 1-5): निम्रलिखित जानकरी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्रों के उत्तर दीजिए।

आठ मंजिले अपार्टमेंट में आठ व्यक्ति अजय, सुरेश, राजेश, आनंद, कमलेश, सुनील, बृजेश और अनिमेष रहते हैं और विभिन्न फूल कमल, गुलाब, चमेली, गेंदा, बेला, लिली, सूर्यमुखी और गुड़हल को पसंद करते हैं लेकिन जरूरी नहीं इसी क्रम में। यहां पहली मंजिल भूतल से शुरू होकर सबसे ऊपर आठवीं मंजिल तक जाती है।

सुरेश चौथी मंजिल पर रहता है। आनंद को सूर्यमूखी नहीं पसंद है। लिली पसंद करने वाला विषम संख्या वाली मंजिल पर नहीं रहता है। कमल और लिली पसंद करने वाले के मध्य चार व्यक्ति रहते हैं। राजेश को बेला और गुड़हल नहीं पसंद है। अनिमेष के ठीक नीचे गुड़हल पसंद करने वाला रहता है। जिस व्यक्ति को गेंदा पसंद है वह सम संख्या वाली मंजिल पर रहता है और गुड़हल पसंद करने वाले के ठीक ऊपर रहता है। सुरेश, राजेश के ठीक नीचे रहता है। बेला पसंद करने वाला व्यक्ति पहली मंजिल पर नहीं रहता है। अजय और कमलेश के मध्य एक व्यक्ति रहता है। अजय, सुनील के ठीक ऊपर विषम संख्या वाली मंजिल पर रहता है। राजेश और चमेली पसंद करने वाले के मध्य एक व्यक्ति रहता है। सुनील और गुलाब पसंद करने वाले के मध्य दो व्यक्ति रहते हैं। गुलाब पसंद करने वाला सम संख्या वाली मंजिल पर नहीं रहता है।

1. सातवीं मंजिल पर कौन व्यक्ति रहता है?

2. ‘बेला’ का फूल कौन व्यक्ति पसंद करता है?

3. निम्रलिखित पांच में से चार दी गई व्यवस्था के आधार पर एक तरह से समान हैं और एक समूह बनाते हैं। इनमें से एक कौन है जो समूह में शामिल नहीं है?

4. पांचवीं मंजिल के बारे में कौन-सा संयोजन सत्य है?

5. पहली और आठवीं मंजिल के बारे में कौन-सा संयोजन सत्य है?